अंबिकापुर। बहन से मिलने के लिए गए भाई के साथ जीजा के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
प्रतापपुर नाका के पास खालपारा में रहने वाले विरेन्द्र कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसकी बहन अंजली कश्यप का विवाह सत्तीपारा निवासी शुभम कश्यप के साथ हुआ है। 31 अगस्त को शाम करीब 6.30 बजे वह अपनी बहन से मिलने सत्तीपारा गया था, यहां शुभम कश्यप ने मेरे घर क्यों आये हो कहते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ट्यूबलाइट रॉड से दाहिने कनपटी व बाएं आंख के पास वार कर हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगा। इस दौरान बहन के ससुर सुनील राम ने बीच-बचाव किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love