अंबिकापुर। तालाब में नहाने गए वृद्ध की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने भतीजा के साथ रहता था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर टिकरापारा का जयनन्दन पिता स्व. भोकू राम 71 वर्ष, 7 अक्टूबर को नहाने के लिए गांव के ही दुल्ही तालाब गया था। नहाते समय पानी में डूब गया। गांव के बच्चों ने वृद्ध को तालाब में पानी के गहराई में जाते और डूबते देखा और इसकी सूचना भतीजा लल्लू राम को दी। स्वजन तालाब गए और वृद्ध को तालाब से बाहर निकालकर संजीवनी 108 एम्बुलेंस से लखनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रिफर करने पर मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान 9 अक्टूबर की रात 11.50 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love