राजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला निवासी राजाराम प्रजापति पिता स्व. ननकु राम 32 वर्ष ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी रूपा प्रजापति के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
थाना राजपुर में पदस्थ सहायक उननिरीक्षक ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान मृतक के स्वजन शिवकुमार, लालो बाई और गवाह सुनीता प्रधान का कथन लेने और मोबाइल के वीडियो का अवलोकन करने पर सामने आया कि मृतक की पत्नी रूपा प्रजापति 26 वर्ष हमेशा पैसे की मांग करते हुए परेशान करती थी। इससे तंग आकर राजाराम ने 23 जून को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। स्वजन उसे हॉलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की है।

Spread the love