रघुनाथनगर। बलरामपुर जिला के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत एक दामाद ने ससुर के किराना दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना 08 अगस्त को शाम करीब 6-7 बजे की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सोनहत निवासी मायाराम साहू पिता स्व. बुधई राम साहू 45 वर्ष का किराना, सिंगार और स्टेशनरी की दुकान रोड से लगा हुआ है। दुकान की देखरेख उनकी बेटी आरती साहू करती है। आरती की शादी ग्राम खालबहरा चांदनी बिहारपुर, जिला सूरजपुर निवासी अनिल साहू पिता रामप्रसाद साहू से हुई है, जो वर्तमान में मायके में रहकर दुकान का देखरेख करती है। मायाराम के अनुसार घटना दिनांक को दामाद अनिल साहू शराब पीकर आया और दुकान के सामने रखे प्लास्टिक के जरकीन में रखे पेट्रोल को गिराकर माचिस से आग लगा दिया। आग से दुकान में रखा सामान और बिल जल गया, जिसमें लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ। मौके पर उपस्थित लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पेट्रोल के कारण भभकी आग के कारण काफी सामान जलकर खाक हो गया।

Spread the love