प्रयागराज। प्रयागराज के ऐतिहासिक के.पी. मैदान में आज 8 अगस्त को होने वाले ‘छात्रों की गूंजÓ कार्यक्रम को लेकर देशभर के युवाओं में भारी उत्साह है। देश के कोने-कोने से छात्र-छात्राएं प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यह कार्यक्रम केवल सभा नहीं, बल्कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं और अधिकारों की आवाज़ बनेगा। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए विधिसम्मत आवेदन किया, निर्धारित शुल्क जमा किया और 30 जुलाई को अनुमति भी मिल गई थी, लेकिन 5 अगस्त को प्रशासन ने अचानक अनुमति निरस्त कर दी। इसे युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास बताया गया। कांग्रेस, छात्रों और नागरिकों के दबाव के बाद प्रशासन को 7 अगस्त को फिर अनुमति देनी पड़ी। इसे लोकतंत्र की जीत बताया जा रहा है।
इसके पहले हुए स्वागत एवं जनसंवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गौतम, अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी, विधायक वीरेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। आयोजकों का कहना है कि 8 अगस्त का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और प्रयागराज से उठने वाली गूंज पूरे देश में परिवर्तन का संदेश देगी।

Spread the love