*12 लाख की लागत से भवन और 3.20 लाख से नाली मरम्मत का शिलान्यस*

अंबिकापुर। शहर के गुरुघासीदास वार्ड के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। भवन विहीन इस वार्ड को आज अपना पहला आंगनबाड़ी भवन मिल गया। पार्षद शुभम जायसवाल के अथक प्रयासों से 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, महापौर मंजूषा भगत, निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी एवं एमआईसी सदस्य मनीष सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित सिन्हा, पूर्व पार्षद शेखर झरिया, उमा देवी राजवाड़े, श्रीकांत सिन्हा, मिथुन सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, सूरज तिवारी, मुकेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, कबीर गोस्वामी, आशुतोष मिश्रा, सुरेश सोनी, सुरेंद्र सोनी, लाल विजय, समीर सक्षम, साहिल, महेंद्र सूर्यवंशी, वनस झा, आर्यन सहित बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्य के लिए पार्षद शुभम जायसवाल की पहल की सराहना की।

*तीन आंगनबाड़ी किराये के भवन में चल रही थी*

गुरुघासीदास वार्ड में अभी कुल 3 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जो अब तक किराये के भवन में चल रहे थे। भवन की समस्या के कारण बच्चों और कार्यकर्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नए भवन बनने से अब बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

*3.20 लाख से नालियों की मरम्मत होगी*

इसी कार्यक्रम में वार्ड की जर्जर पड़ी नालियों के मरम्मत कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस कार्य पर 3 लाख 20 हजार रुपये की लागत आएगी। इससे मानसून में जलजमाव की समस्या से भी निजात मिलेगी।

Spread the love