सीतापुर क्षेत्र से नशे के सौदागर, मामा-भांजा की जोड़ी गई जेल
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की सिलसिलेवार कार्रवाई जारी

अंबिकापुर। नशे के सौदागरों के खिलाफ संभागीय आबकारी उड़नदस्ता, सरगुजा ने शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन क्लीनÓ के तहत टीम ने 3528 नग नशीला कैप्सूल जब्त करके सीतापुर क्षेत्र के 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है, जो मामा-भांजा की जोड़ी है।
जानकारी के मुताबिक, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उड़नदस्ता टीम 10 जुलाई को सीतापुर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम केसला, थाना सीतापुर निवासी सजाद अली अपने घर में भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल रखकर बेच रहा है।
घर से निकली बड़ी नशे की खेप
सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने सजाद अली के घर पर छापामार कार्रवाई की। सजाद घर पर ही मौजूद मिला। तलाशी के दौरान उसके शयन कक्ष मेें एक सफेद प्लास्टिक की बोरी मिली। बोरी में 441 स्ट्रिप में कुल 3528 नग स्पास्मो प्रोक्सीवॉन प्लस कैप्सूल मिला। सभी कैप्सूल को जब्त कर लिया गया।
मामा-भांजा दोनों सलाखों के पीछे
पूछताछ में सजाद अली ने बड़ा खुलासा किया, उसने बताया कि ये नशीली खेप धेलसरा निवासी महबूब खान का है, जो रिश्ते में उसका भांजा लगता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आबकारी टीम ने तुरंत धेलसरा में महबूब खान के घर भी दबिश दी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
इन धाराओं के तहत कार्रवाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी व 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया। शुक्रवार को दोनों को विशेष न्यायालय नार्कोटिक्स, अंबिकापुर में पेश करके रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
कार्रवाई टीम में यह रहे शामिल
पूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम में मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
बयान
‘ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी रहेगा। नशे के सौदागर चाहे जितने शातिर हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। युवा पीढ़ी को नशे से बचाना हमारी प्राथमिकता है।Ó नशीले कैप्सूल का अवैध कारोबार युवाओं को बर्बाद कर रहा है। अगर कोई नशे का कारोबार करता दिखे तो इसकी गोपनीय सूचना दें, ताकि आरोपियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सके।  
रंजीत गुप्ता, सहायक जिला आबकारी अधिकारी

Spread the love