अंबिकापुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के द्वारा संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सरगुजा संभाग को विशेष रूप से महत्व देते हुए पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी नेता प्रदीप सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही अनिल कुमार मिश्रा को प्रदेश मंत्री, अनिल कुमार तिवारी को पशु पालन विभाग प्रकोष्ठ का प्रांतीय संयोजक बनाया गया है। श्रीमती सीएम सिन्हा को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
जशपुर जिले से द्रौपदी यादव को प्रांतीय उपाध्यक्ष, टीपी सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। कोरिया जिला से डॉ. अरविंद नारायण सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सरगुजा संभाग के अध्यक्ष गुरचरण सिंह एवं जिलाध्यक्ष मानिक चंद ने प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के आभार जताते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। संघ के डॉ. एसपी वैश्य, पीसी मेहता, एसएन कुशवाहा, बीसी अग्रवाल,तिहारो बेक, किरण बाला, सरिता सिंह, बीएस अग्रवाल, एसके शर्मा, राजेंद्र सिंह, वाईपी मालवीय, एसके रवि, नागेंद्र तिवारी, शशिकांत दुबे, जेके सिंह, आरआर पटेल, योगेश श्रीवास्तव, विनोद द्विवेदी ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संघ की गरिमा के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा करते हुए इन्हें बधाई दी है।

Spread the love