अंबिकापुर। सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत 5 दिवसीय  ‘पोषण पखवाड़ाÓ कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 17 अप्रैल को ‘पूर्ण स्वस्थ भोजनÓ विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में अनियमित खान-पान एवं जंक फूड की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे में ‘पूर्ण स्वस्थ भोजनÓ का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संतुलित आहार अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रदर्शनी में प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के माध्यम से संतुलित आहार की संरचना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पूर्ण स्वस्थ भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज लवण एवं फाइबर का उचित संतुलन होना आवश्यक है। इसके लिए दाल, हरी सब्जियों, फल, दूध एवं अनाज को आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया। पोषक तत्वों के स्रोत और उनके शरीर पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को विस्तार से समझाया। फास्ट फूड एवं तले-भुने खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ भोजन न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है। आयोजन दौरान सभी को अपने दैनिक जीवन में संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।  

Spread the love