विद्या मंदिर में नन्हें बच्चों के साथ मां सरस्वती की भक्तिभाव से हुई आराधना
फोटो-तीन कालम में  
अंबिकापुर। वसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान से जिले के सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों, कॉलेजों में की गई, जिससे भक्तिमय माहौल बने रहा। स्कूल के गणवेश और रंग-बिरंग परिधान में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर विद्या की देवी मां सरस्वती से विद्या, विवेक एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शहर के प्रतापपुर रोड में स्थित विद्या मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करके नन्हें बच्चों के साथ स्कूल की संचालिका वंदना दत्ता के उपस्थिति में विधिवत पूजा की गई, बच्चों को मिष्ठान्न वितरण किया गया। सरस्वती पूजा को लेकर बच्चों में कुछ अलग ही उत्साह देखने को मिला। भक्तिमय गीतों से पूरा स्कूल परिसर गूंज रहा था। इस दौरान वन्दना दत्ता ने कहा कि यह दिन ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। खासतौर पर छात्रों, कलाकारों और छोटे बच्चों के लिए यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी बच्चों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। विद्या मंदिर परिवार की ओर से मां सरस्वती की आराधना के लिए एक सप्ताह पूर्व से ही तैयारी की जा रही थी, जिसमें नर्सरी से लेकर आठवीं तक के बच्चों को शामिल किया गया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान जानकी सिंह, अनुभा डबराल के अलावा विद्या मंदिर परिवार से साधना कश्यप, संगीता महापात्र, प्रभावती, जयंती खलखो सहित अन्य उपस्थित थे।
संत हरकेवल महाविद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा, भंडारा का आयोजन

Spread the love