अंबिकापुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को आत्म निर्भर बनाने के लिए नगर पालिक निगम में भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आत्म निर्भर निधि (पीएम स्वनिधि योजना) का लाभ पथ विक्रेताओं को दिया जा रहा है। इसके तहत 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरूवनंतपुरम, केरल से आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि अन्तर्गत ऋण वितरण किया, साथ ही रूपे क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारम्भ भी इस अवसर पर किया। अंबिकापुर नगर पालिक निगम द्वारा सांकेतिक रूप से 4 हितग्राहियों कंचन गुप्ता को 15 हजार रुपये प्रथम किस्त, प्रकाश राव तिरोले को 25 हजार रुपये द्वितीय किस्त, नेहा सिंह को 25 हजार रुपये द्वितीय किस्त एवं मो. एहमद रजा को 50 हजार रुपये तृतीय किस्त के रूप में ऋण वितरण किया गया। इसके साथ ही वेंडर्स को योजनांतर्गत ऋण एवं रूपे कार्ड लेने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने की जानकारी पार्षदों को दी गई। कार्यक्रम निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप के निर्देशानुसार महापौर मंजूषा भगत की अध्यक्षता एवं सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों एवं हितग्राहियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान पार्षद शशि जायसवाल, प्रियंका गुप्ता, श्वेता गुप्ता, जितेन्द्र सोनी, जिला अग्रणीय बैंक प्रबंधक दिपेन्द्र यादव एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सिटी मिशन प्रबंधक जयन्ती सिंह, सौरभ राय, सामुदायिक संगठक ऋषि कुमार राजवाड़े एवं नीलम कश्यप, सीआरपी रेशमा एजाज, सेहरा बेगम उपस्थित रहे।

Spread the love