अंबिकापुर। लखनपुर थाना पुलिस टीम ने काम दिलाने का झांसा देकर युवती की खरीद-फरोख्त करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को काम दिलाने के बहाने ले जाकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस टीम मामले में पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजी थी।
जानकारी के मुताबिक 02.12.25 को प्रार्थिया थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम सिंगीटाना का धनी कुजूर काम दिलाने का झांसा देकर अपने अन्य साथी अल्का टोप्पो, नितेश और अशोक के साथ उज्जैन ले जाकर अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त किया है। रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में धारा 143(2), 127(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध करके पुलिस ने विवेचना में लिया था। पूर्व में पुलिस टीम ने आरोपी नितेश कुमार, अल्का टोप्पो तथा अशोक परमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा था। प्रकरण का मुख्य आरोपी धनी कुजूर घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था, जिसके तलाश में पुलिस लगी थी। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस टीम को फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने फरार आरोपी धनी लाल कुजूर पिता जाहिर लाल कुजूर 43 वर्ष, निवासी सिंगीटाना थाना लखनपुर का गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपी के कब्जे से 2000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, उप निरीक्षक के.के. यादव, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, आरक्षक जगेश्वर बघेल, राकेश एक्का, सोहन राजवाड़े सक्रिय रहे।

Spread the love