अंबिकापुर। हत्या का प्रयास करने के मामले में थाना कोतवाली व साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेजी थी।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मोनू साहू निवासी गहिरा गुरू आश्रम के पास रिंग रोड ने 23.03.25 को रिपार्ट दर्ज कराया था कि 22.03.25 के रात करीब 09 बजे सुशांत सिंह, मुकेश यादव, ललित सोनी एवं अन्य के द्वारा उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से चाकु से हमला कर दिया। आरोपियों ने स्कार्पियो वाहन को भी तोड़फोड़ करके क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 296(बी), 351(3), 191(2), 191(3),190, 109, 324(4), 112 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पूर्व में पुलिस टीम मामले के आरोपी मुकेश यादव, ललित सोनी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दी थी। अन्य आरोपी घटना दिवस से लगातार फरार चल रहे थे, जिस कारण इनके विरूद्ध धारा 335 बीएनएसएस अन्तर्गत अभियोग पत्र तैयार किया गया था। विवेचना पूर्ण होने पर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया था। इसी क्रम में फरार आरोपी सुशांत सिंह उर्फ अंशु पिता सुशील सिंह 32 वर्ष निवासी दर्रीपारा के संबंध में पुलिस को सूचना मिला कि आरोपी शहर में घूम रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी, जितेश साहू, अनुज जायसवाल सक्रिय रहे।

Spread the love