अंबिकापुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा सरगुजा जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल की सहमति तथा प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन एवं इकाई प्रभारी कन्हैया गुप्ता के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी द्वारा सूची जारी की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसका कार्यकाल 2026 से 2028 तक रहेगा।
नई कार्यकारिणी में रंजय स्वर्णकार को कैट सरगुजा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में सतीश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुरेश नागवानी एवं अजीत त्रिपाठी को दायित्व सौंपा गया है। संगठन में महेंद्र सिंह टुटेजा को मीडिया प्रभारी तथा अमित सिंह मानू मानस पैलेस को मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है। मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष एवं अभिषेक सिंह पिंटू को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री के रूप में शांतनु गर्ग, अब्दुल वाहिद रहमानी, गुरुणध्वज गुप्ता, विकास तिवारी एवं राहुल गर्ग को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में सौरभ कुमार केसरीवानी, आशीष सेठी, धीरज अग्रवाल, आलोक जायसवाल, विनोद जसवानी एवं आशुतोष गर्ग को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यसमिति सदस्यों में रविंद्र तिवारी, मुकेश अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, आदर्श बंसल, अभिषेक जायसवाल, पंकज गुप्ता, राजू छाबड़ा, अमित अग्रवाल एवं फिरोज फिरदौसी को शामिल किया गया है। वहीं संरक्षक सदस्यों में सुनील अग्रवाल, राजीव जसवानी, राजकुमार बंसल एवं अशोक नागवानी को दायित्व सौंपा गया है। कैट की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे अपने अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ संस्था को प्रदान करेंगे। साथ ही व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों को कैट से जोड़ने, संगठन का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करने तथा व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी रूप से उचित मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कैट ने उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन के उद्देश्यों, नीतियों एवं सांगठनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए सरगुजा क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाएगी तथा व्यापारी बंधुओं के हितों के लिए सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Spread the love