अंबिकापुर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अंबिकापुर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता अधिकार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन शाखा के संतोष मिश्रा ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसी क्रम में एनएसएस के परिचयात्मक सत्र का आयोजन भी किया गया। शासकीय पॉलिटेक्निक के एनएसएस प्रभारी अमित बघेल ने एनएसएस के उद्देश्य, व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका एवं विभिन्न सोपानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्राचार्य शैलेन्द्र सिन्हा ने प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता प्रभारी राजेश सोनी, एनएसएस प्रभारी शब्बीर आलम, सांस्कृतिक प्रभारी माधुरी पाठक, अजय मिश्र, समर अंसारी, स्नेहलता मिश्रा, सीमा तिवारी, देवप्रसाद यादव, चंद्रशेखर डनसेना, जयसंत कुशवाहा सहित अन्य प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love