अंबिकापुर। सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, सुभाषनगर में सोमवार 11 अगस्त को ‘सावन स्वाद संगमÓ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष रानी रजक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिल्पा पाण्डेय, अंशिका गुप्ता एवं सानिया प्रवीण रहीं। प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए। प्रतिभागियों ने कम समय एवं उपलब्ध सामग्री का उचित उपयोग करते हुए अपनी पाक-कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भोजन की पौष्टिकता, स्वाद, स्वच्छता, सजावट, प्रस्तुतीकरण एवं रचनात्मकता को प्रमुख आधार बनाया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 5 निकेतनों दिनकर, दिवाकर, भास्कर, प्रभाकर, भानू निकेतन ने भाग लिया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के व्यंजनों का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षणार्थियों ने  ‘हर घर तिरंगाÓ शपथ ली एवं वन्दे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Spread the love