अंबिकापुर। वर्दी की मेहनत और बेटे की लगन रंग लाई। जिला सरगुजा के लुण्ड्रा थाना में पदस्थ पुलिस निरीक्षक सी.आर. चंद्रा के सुपुत्र अतुल चंद्रा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अतुल की इस सफलता से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि गृहग्राम अंडा, जिला सक्ती में खुशी की लहर है।
अतुल ने जवाहर नवोदय विद्यालय, लवन से कक्षा 12वीं की परीक्षा 93 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2026 में 99.27 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी शाखा में हुआ है।
मेहनत और अनुशासन से मिली कामयाबी
अतुल को यह कामयाबी नियमित अभ्यास, अनुशासित पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय के कारण मिली है। उनकी उपलब्धि उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में पढ़ने का सपना देखते हैं। अतुल की सफलता पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाज के प्रबुद्धजनों, पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने निरीक्षक सी.आर. चंद्रा और उनके परिवार को बधाई दी। अतुल की सफलता साबित करती है कि मेहनत और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।

Spread the love