अंबिकापुर। बैल से हुई टक्कर में मोटरसायकल सवार एक किशोर की मौत हो गई, अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिला के शिवपुर, कठौतिया पारा का अरविन्द पिता परशुराम खैरवार, 17 वर्ष, गुरूवार को गांव के रघुवीर, प्रभुनंद के साथ मोटरसायकल से पटना जाने के लिए निकला था। रास्ते में ग्राम खरवत, गेज नदी के पास एक बैल बैठा, जिससे पहले तो आगे जा रहे मोटरसायकल सवार टकराकर गिर गए, बाद में इनकी भी बैल से टक्कर हो गई। पीछे बैठा अरविन्द सिर के बल गिरा, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी। घायलों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल लाया गया, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद अरविन्द को रेफर करने पर स्वजन मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।  

Spread the love