अंबिकापुर। थाना लखनपुर पुलिस टीम ने 03 स्थाई वारंट तामिल करके मारपीट के अलग-अलग मामले में 7 वर्ष एवं 2 वर्ष पूर्व से जारी स्थायी वारंट पर कार्रवाई करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल द्वारा जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लंबित स्थाई वारंट, गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षों से फरार चल रहे वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने केस नंबर 1762/19 धारा 294, 506, 323, 34 भा.द.वि. के मामले में फरार चल रहे आरोपी विनोद कुमार मरावी पिता तिवारी 29 वर्ष निवासी जमगला को गिरफ्तार किया। आरोपी के उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। इसी क्रम में केस नंबर 8937/25 धारा 296(3), 351(2), 115(2), 3(5) बी.एन.एस. के मामले में फरार आरोपी अर्जुन सिंह पिता मनोहर सिंह 20 वर्ष एवं अजय सिंह पिता मधु सिंह 21 वर्ष दोनों निवासी पुहपुटरा के प्रकरण में उपस्थित नहीं रहने पर न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। थाना लखनपुर पुलिस टीम ने फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। स्थाई वारंट तामिली में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद तिवारी, आरक्षक विजय पैकरा, सोहन राजवाड़े सक्रिय रहे।

Spread the love