कांग्रेस ने बारिश के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
अंबिकापुर। कांग्रेस को बदनाम करने के उद्देश्य से केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। छत्तीसगढ़ की सत्ता में आने के बाद केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार लगातार कांग्रेस के नेताओं के विरुद्ध झूठे मामलों को हवा दे रही है, इसके आड़ में जांच एजेंसियों के माध्यम से उनके विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसियों के माध्यम से लगातार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार के सदस्यों, पूर्व केबिनेट मंत्री कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पुतला दहन का निर्णय लिया। इसके पालन में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने घड़ी चौक पर पुतला दहन किया।
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी श्रीवास्तव, शफी अहमद, द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, रामविनय सिंह, प्रशांत सिंह चीकू, इंद्रजीत सिंह धंजल, दुर्गेश गुप्ता, संजय सिंह,  अशफाक अली, मो. हसन, कलीम खान, मो. बाबर, जमील खान, विकल झा, जीवन यादव, गुरूप्रीत सिद्धु, सोहन जायसवाल, निकी खान, सतीश बारी, अमित सिन्हा, प्रितपाल सिंह लकी, मोंटी, अविनाश कुमार, अमित सिंह, गीता रजक, मो. इमरान, विकास शर्मा, रोशन कन्नौजिया, तीरथ चौधरी, केदार यादव, उर्मिला विश्वास, अनुराधा सिंह, अंकित जायसवाल, मो. अख्तर, शिफ्तीन रजा, शरीक अली, राहुल सोनी, सत्यम सिंह मौजूद थे।
बाक्स
भाजपा के दोहरे चरित्र को जनता देख रही: पाठक
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पूरे देश में विपक्ष को समाप्त कर तानाशाही स्थापित करना चाहती है। इसी उद्देश्य से वो पहले विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगाती है, फिर उनके पीछे जांच एजेंसियों को छोड़ती है, लेकिन भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के मोबाइल ऑडियो वायरल हो जाने के बावजूद उनके खिलाफ अपराध तक दर्ज नहीं करती। भाजपा के इस दोहरे चरित्र को जनता देख रही है और उसे उसके इस करनी की सजा भी वही देगी।
बारिश को देखते हुये फोम और थिरन का बनाया पुतला
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति के बीच तेज बारिश में पुतला दहन किया गया। बारिश से पुतला दहन प्रभावित न हो इसलिए विशेष फोम और थिनर का उपयोग करके पुतला बनाया गया था, जो बारिश के बावजूद पूर्णत: जल गया। पुलिस प्रशासन ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया किन्तु कार्यकर्ताओं के उत्साह ने उनके प्रयास को विफल कर दिया।
अलग बाक्स में
बलरामपुर में भी कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम और सीएम का पुतला दहन
फोटो-राजेंद्र के मेल में  
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा शुक्रवार को शहीद चौक में केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाकर पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है।

Spread the love