आग में झुलसे ग्रामीण की इलाज के दौरान हो गई मौत

अंबिकापुर। घर बनाने के लिए ईंट पका रहे ग्रामीण के लिए भ_ा काल बन गया। ईंट धंसने से ग्रामीण भ_े की आग में बुरी तरह से झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से स्वजन शोकाकुल हैं।
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिला के पुलिस चौकी डबरा, थाना पस्ता अंतर्गत ग्राम डुमरखोला निवासी पवन पोया पिता शिवसागर पोया 42 वर्ष, स्वयं का घर बनाने के लिए ईंट बनाया था। मृतक की पत्नि सुन्दरी बताई कि, 24 मई को ईंट पकाने के लिए वे दो मुंह का बड़ा चूल्हा बनाये थे, और रात करीब 9 बजे भ_ा में आग लगाये थे। 25 मई को दोपहर करीब एक बजे उसका पति पवन पोया भ_ा में लगाये गये आग को देखने गया था। आधे घंटे बाद करीब 1.30 बजे छोटी बच्ची पिंकी घर में आकर मां को बताई कि, भ_ा में चारों तरफ आग लग गया है। इसकी जानकारी मिलने पर सुन्दरी भ_ा के पास गई तो पवन पोया ईंट के धंसने से बुरी तरह से जल गया था और भ_ा के बगल में ही बेसुध हालत में छटपटा रहा था। आसपास के लोगों के मदद से स्वजन उसे बलरामपुर जिला अस्पताल ले गये, यहां उसका इलाज चल रहा था। गंभीर स्थिति देखते हुये चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उसे रिफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर में इलाज के दौरान 15 मई को शाम करीब 4.40 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।  

Spread the love