अंबिकापुर। रात के अंधेरे में पत्नि के साथ घर आ रहा ग्रामीण सूखे कुएं में गिरकर जख्मी हो गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिला के प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम कोड़ाकूपारा का रतिराम कोड़ाकू पिता रूपण कोड़ाकू 46 वर्ष, 12 जून की शाम को करीब 7 बजे अपनी पत्नि फूलमति के साथ बस्ती की ओर से घूमकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में अंधेरे में घर के ही सूखे कुआं में गिर गया। पीछे से आ रही पत्नि ने जब अपने पति को कुएं में गिरते देखा तो शोर मचाई। इसके बाद घर में मौजूद पुत्र राजकुमार टार्च लेकर मौके पर पहुंचा और आसपास रहने वाले ग्रामीण जमा हो गये। कुएं में गिरे रतिराम को कुएं के अंदर जाकर उसका पुत्र, मदन कोड़ाकू और कमलेश कोड़ाकू के सहयोग से झेलगी के सहारे बाहर निकाला। कुएं में गिरने से ग्रामीण को सिर और चेहरे में गंभीर चोट आई थी। घायल अवस्था में उसे प्रतापपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, यहां से इलाज के बाद रिफर करने पर मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराये थे। इलाज के दौरान 16 जून को अलसुबह 4.15 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love