चंदौरा। वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन के चालक ने सहायक उप निरीक्षक के सहयोगी सैनिक को ठोकर मार दिया, जिसमें वह घायल हो गया। घायल चालक को क्षेत्रीय अस्पताल से रेफर करने पर अंबिकापुर रवाना किया गया, यहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, थाना चंदौरा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नील कुसुम बेक 28 मई को शाम करीब 5 बजे अपने सहयोगी स्टाफ के साथ चंदौरा चौक के आगे वाहन चेकिंग कर रही थीं, इसी दौरान सैनिक क्रमांक 57 श्याम प्रकाश पटेल ने पिकअप क्रमांक यूपी 64 सीटी 6811 को रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन पिकअप वाहन का चालक हेमन्त कुमार यादव रफ्तार तेज कर दिया और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गलत साइड में आकर सड़क के किनारे वाहन रोक रहे सैनिक श्याम प्रकाश पटेल को ठोकर मार दिया, जिसमें उसे सिर व चेहरे में चोट आई है। घायल सैनिक को आनन-फानन में प्रतापपुर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पुलिस कर्मी पहुंचे, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया, यहां उसका इलाज चल रहा है। सहायक उप निरीक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने पिकअप वाहन के चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

Spread the love