अंबिकापुर। अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम शिवपुर देवरी निवासी धनराज रवि पति शरीफा राम रवि 40 वर्ष, 29 मई को घर से रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए बाइक से निकला था। एनएच में हरितिमा राजपुर के पास अज्ञात वाहन का चालक उसको ठोकर मारकर भाग गया, जिसमें उसे काफी चोटें आई थी। घटना की जानकारी पत्नी का इलाज कराने के लिए अंबिकापुर आए घायल ग्रामीण के बड़े भाई देवलाल रवि को 29 मई को दोपहर बाद करीब 3-4 मोबाइल में आए एक व्हाट्सअप संदेश में मिली, जिसमें भाई धनराज का एक्सीडेंट होने और घायल अवस्था में हरितिमा राजपुर के पास पड़े होने का उल्लेख था। इसके बाद देवलाल मौके पर पहुंचा तो वहां उसका भाई नहीं मिला। जानकारी लेने पर पता चला कि एक घायल मोटरसायकल सवार को पुलिस वाले लेकर महुआपारा स्वास्थ्य केन्द्र ले गए हैं। अस्पताल आने पर पता चला कि उसके भाई देवलाल का दाहिना पैर टूट गया है, उसके कान, नाक से खून निकल रहा था, और स्थिति गंभीर थी। प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर घायल को लेकर वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love