रूट निर्धारण, यातायात नियंत्रण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा


सूरजपुर,

दशहरा पर्व के सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन को लेकर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दशहरा उत्सव के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान दशहरा उत्सव के लिए रूट निर्धारण, यातायात नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा, सुगम आवागमन तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किये। बैठक में दशहरा पर्व की गरिमा एवं परंपराओं के अनुरूप उत्सव आयोजित करने तथा आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सेवा समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सचिव रामकृष्ण ओझा, उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग, श्रवण जैन सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love