बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत शिवनन्दनपुर गुरुद्वारा गली निवासी सेवानिवृत्त कोलकर्मी स्व. करनैल सिंह सोहल के छोटे पुत्र सरदार हरपाल सिंह सोहल (छोटू ) का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे। नगर के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी व गीतकार के कम उम्र में गुजर जाने से नगर में शोक की लहर व्याप्त है। ग्राम पंचायत कुरुवा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, उन्हें मुखाग्नि बड़े भाई गुरप्रीत सोहल ने दी। वे जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर के शासकीय अधिवक्ता मंजीत सोहल कादू के छोटे भतीजे थे।

Spread the love