भैयाथान।कलेक्टर रोहित व्यास व जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदनी साहू के निर्देशन पर विकासखण्ड भैयाथान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि प्राप्त कर आवास निर्माण नही कराने के वाले हितग्राहियों के खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही हैं। भैयाथान ब्लॉक के 78 ग्राम पंचायतों में आवास बनाने के लिए मंजूरी दी गई थी। जिसमें अब तक 491 हितग्राहियों के द्वारा आवास निर्माण के लिए राशि लेने के बाद भी काम पूरा नही किया जा सका हैं, वही लापरवाह हितग्राहियों के द्वारा आवास निर्माण के नाम पर राशि लेने के बाद भी कही और राशि खर्च कर दी गई। जिसकी वजह से अब तक आवास निर्माण कार्य पूरा नही हो सका हैं। ऐसे लापरवाह हितग्राहियों को एसडीएम सागर सिंह ने नोटिस जारी कर मंगलवार को न्यायालय में बुलाकर पेसी की कार्यवाही की गई।साथ ही अधूरे आवास को एक सप्ताह में पूर्ण करने हितग्राहियों को निर्देश दिए व काम नही होने पर राशी वसूली करने की बात उन्होंने कही है।वही विकासखंड समन्वयक अमित कुमार खैरवार ने बताया कि अधूरे आवासों की सूची एसडीएम साहब को भेज गई है। जिसमें 491 हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने अपना आवास का निर्माण पूरा नही कर सके हैं।वहीं 269 ऐसे हितग्राही है जिन्होंने अपना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले किस्त की राशि लेने के बाद भी निर्माण शुरू ही नही किया हैं। ऐसे हितग्राहियों को पेसी के माध्यम से अधूरे आवास को एक सप्ताह में पूर्ण करने हितग्राहियों को निर्देश दिया गया है साथ ही काम नही करने वाले हितग्राहियों से राशी वसूली करने की कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love