अंबिकापुर। इंटरनेट मीडिया में एक युवती के विरूद्ध कमेंट करने की समझाइश देने के बाद समूह में पहुंचे युवकों से बलवा की स्थिति निर्मित कर दी। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले में छह नामजद सहित अन्य लोगों के विरूद्ध बलवा, मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक शहर के एक मोहल्ले की युवती के विरूद्ध दर्रीपारा के वंश चैधरी के द्वारा इंस्टाग्राम में अनर्गल कमेंट किया जा रहा था, जिस पर युवती के भाई ने 12 अप्रैल को अपने साथियों के साथ जाकर वंश को उल्टा-सीधा कमेंट नहीं करने की समझाइस दी थी, इसके बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता भी हो गया था। 13 अप्रैल को रात करीब 10 बजे युवती का भाई अन्य साथियों के साथ गोधनपुर चैक के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहा था, उसी समय वंश चैधरी अपने साथी हिमांशु, आलोक, रोहित, अनिमेश, श्रेयांश सहित अन्य लोगों के साथ कार व माोटरसायकल से अचानक गोधनपुर चैक के पास पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए घर तक जाने की बात पर आवेशित होकर वहां से तो तुम लोग बच कर आ गए, यहां कौन बचाएगा, कहते हुए इन्हें घेर लिए और हाथ, मुक्का, हाथ में पहने कड़ा र्व इंट से मारपीट करते हुए जान से मारकर गाड़ देने की धमकी देने लगे। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे युवक के साथ भी मारपीट की गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 296, 351(3) का मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love