बिश्रामपुर। डीएवी छत्तीसगढ़ जोन के क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार के मार्गदर्शन में डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको भिलाई,  डीएवी नंदिनी माइंस, डीएवी जामुल, डीएवी वसंत विहार बिलासपुर व डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल नकटीसेमरा जगदलपुर में विविध आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता जोनल स्तरीय आयोजित की गई।  जिसमें क्रीड़ा शिक्षक पीके वैद्य, खेल शिक्षिका श्रीमती चित्रावती मिश्रा, अनीता वर्मा, श्रीमती नमिता गार्गी,  रामजी सिन्हा, नासिर खान, अमूल्य भोई एवं ओंकार साहू के नेतृत्व में डीएवी पब्लिक स्कूल विश्रामपुर के 99 छात्र और 45 छात्राओं ने फुटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, ताईक्वांडो, एथलेटिक्स,  स्केटिंग एवं क्रिकेट की स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। डीएवी पब्लिक स्कूल विश्रामपुर के छात्र-छात्राओं ने 37 गोल्ड मेडल, 25 सिल्वर मेडल और 4 ब्रॉन्ज मेडल अर्जित कर अपनी उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के 97 डीएवी पब्लिक स्कूलों एवं डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों को पांच कलस्टर में विभाजित किया गया है। डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर को क्लस्टर-थ्री में रखा गया है, जिसके अंतर्गत 17 डीएवी पब्लिक स्कूल एवं डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल आते हैं। ज्ञात हो कि डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको भिलाई, डीएवी नंदिनी माइंस, डीएवी जामुल में 1 और 2 नवंबर को 14 वर्ष आयु, छात्र छात्राओं के लिए आयोजित जोनल स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में जूडो में आयुष, विजय, प्रांजल, शिवांगी व आराध्या ने गोल्ड मेडल, आयुषी ने सिल्वर मेडल एवं रोमा ने ब्रॉन्ज मेडल अर्जित किया। ताईक्वांडो में प्रखर सरकार व रुद्र मिश्रा ने गोल्ड मेडल तथा उत्तम व ऐश्वर्या ने सिल्वर मेडल, स्केटिंग में भूमिका जैन ने एक गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल, आर्यन, तृशा व अंकिता ने सिल्वर मेडल, एथलेटिक्स ट्रिपल जम्प में श्रद्धा उपाध्याय गोल्ड मेडल तवा फेंक में श्रेया सिंह ने सिल्वर मेडल, 400 मीटर रिले में छात्र वर्ग में अयान, कार्तिक, आदित्य व मनीष यासब ने गोल्ड मेडल, 400 मीटर रिले छात्रा वर्ग में श्रद्धा, वर्तिका, सानिया एवं सजिया ने सिल्वर मेडल, बैडमिंटन में डीएवी बिश्रामपुर ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 14 वर्ष आयु अंतर्गत स्वास्तिक केसरी एवं अथर्व मिश्रा का डीएवी राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल नकटीसेमरा जगदलपुर में 10 से 12 अक्टूबर को 17 वर्ष आयु छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जूडो में कैफ हसन, लक्ष्य थापा, नैतिक कुमार, आयुष कुमार, अभ्युदय सिंह, विश्वजीत, श्रद्धा लकरा, अन्नपूर्णा, श्रेया मिश्रा, सोनम कुजूर ने गोल्ड मेडल, दीप्ति दुबे ने सिल्वर मेडल एवं प्राची साहू ने ब्रॉन्ज मेडल अर्जित किया। ताईक्वांडो में नितिन कोराम, अरुण नायक, शौर्य प्रताप सिंह, अदिति खाखा, पुष्पांजलि, न्यासा जायसवाल, अदिति नायक व विजयलक्ष्मी ने गोल्ड मेडल तथा पीयूष राजवाड़े, यश चौधरी, सौम्या शर्मा व अक्षिता सिंह  ने सिल्वर मेडल, स्केटिंग में हार्दिक जायसवाल व कृतिका यादव ने सिल्वर मेडल, तवा फेंक में रूद्र प्रताप सिंह ने गोल्ड मेडल, 400 मीटर रेस में आर्य केसरवानी, जसमीत सिंह, पवन कुमार एवं सक्षम सिंह ने गोल्ड मेडल, 200 मीटर रेस में सक्षम सिंह ने सिल्वर मेडल तथा ट्रिपल जम्प में मान्या राजवाड़े ने सिल्वर मेडल अर्जित किया।डीएवी पब्लिक स्कूल वसंत विहार बिलासपुर में 16 और 17 अक्टूबर को 19 वर्ष आयु छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के जूडो में जसराज सिंह मान व अनुराग यादव ने गोल्ड मेडल एवं सानिया ने सिल्वर मेडल, ताईक्वांडो में यश कुमार साहू व रौनक केसी ने गोल्ड मेडल, स्केटिंग में एमडी अयान ने सिल्वर मेडल, गोला फेंक में निश्चय कुमार सागर ने गोल्ड मेडल और तवा फेंक में सिल्वर मेडल तथा फुटबॉल में विद्यालय की फुटबॉल टीम अभिनव, अतुल, राघवेन्द्र, जयसूर्या, अक्षय, अथर्व, केतन शुभम, आर्यन, हर्षित, साहिल, आयुष, ओम नारायण, श्रीयश एवं आयुष्मान ने सिल्वर मेडल हासिल किया। ज्ञात हो कि जोनल स्तर पर विजित प्रथम और द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर के 46 प्रतिभागी छात्र एवं 22 प्रतिभागी छात्राएं अगले चरण में दिल्ली एनसीआर में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्राचार्य श्रीमती अनामिका भारती ने सभी विजित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर कहा कि खेल मनुष्य को अनुशासित बनाकर जीवन संघर्ष हेतु मजबूत बनाता है। खेल में हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करना चाहिए। किसी भी प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लेना सबसे बड़ी बात होती है। खिलाड़ियों को खेल में हमेशा खेल भावना का परिचय देना चाहिए।

Spread the love