मनेंद्रगढ़ की कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह करेंगी कांग्रेस के ‘टैलेंट हंट’ का समन्वय

मनेन्द्रगढ (एमसीबी) । आगामी 2029 लोकसभा चुनाव से पहले अपने मीडिया मोर्चे को पूरी तरह नया और धारदार चेहरा देने की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी ने ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम का बिगुल फूंक दिया है। इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मनेंद्रगढ़ की नेत्री पूनम सिंह को सरगुजा संभाग कोऑर्डिनेटर (समन्वयक) पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जो प्रदेश में तेजतर्रार प्रवक्ता और पैनलिस्टों की खोज में जुटी कांग्रेस की इस नई पहल का नेतृत्व करेंगी। कांग्रेस अब सिर्फ पुराने चेहरों पर नहीं, बल्कि बोलने, समझाने और जनता से जुड़ने की क्षमता रखने वाले नए, पेशेवर और डिजिटल समझदार युवाओं पर दांव लगा रही है। पार्टी की इस ‘विचारों की क्रांति’ को जमीनी स्तर पर उतारने का जिम्मा अब मनेंद्रगढ़ की शिक्षाविद और सामाजिक नेत्री पूनम सिंह को सौंपा गया है। पूनम सिंह की नियुक्ति कांग्रेस की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत राष्ट्रीय, राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर पांच चरणों के टैलेंट हंट के जरिए नए प्रवक्ता, पैनलिस्ट और रिसर्च कोऑर्डिनेटर तलाशे जाएंगे, ताकि जनता के मुद्दों पर पार्टी का पक्ष तेजी, स्पष्टता और प्रभाव के साथ रखा जा सके।क्यों चयन हुआ पूनम सिंह का जानिए उनके बारे में

​पूनम सिंह का चयन उनके शिक्षाविद होने और सामाजिक संगठनों से गहरे जुड़ाव के कारण महत्वपूर्ण माना जा रहा है । ​शैक्षणिक एवं सामाजिक प्रोफाइल- पूनम सिंह एक शिक्षाविद होने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठन ‘द इंटरनेशनल एसोशिएशन ऑफ लायन क्लब प्राइड’ की अध्यक्ष भी हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता उन्हें जमीनी मुद्दों की बेहतर समझ देती है।

​राजनीतिक पृष्ठभूमि- पूनम सिंह का परिवार कांग्रेस की मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि रखता है। वह मनेंद्रगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रमेशचंद्र सिंह की बहू और पूर्व न्यायाधीश व्यंकटेश सिंह (जो वर्तमान में युवक कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष हैं) की पत्नी हैं।

Spread the love