सूरजपुर। बुधवार को कलेक्टर एस. जयवर्धन ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता रजवाड़े, उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल तथा पार्षद मुकेश गर्ग, गैविनाथ साहू, प्रमोद तायल, प्यारे साहू कंचन संजू सोनी के साथ नगर के वार्ड क्र 3 एवं 4 का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यवस्था बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने वार्ड क्र 03 में स्थित दुलही तालाब के आसपास कई लोगो द्वारा किये गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए है। इस दौरान कलेक्टर श्री जयवर्धन ने वार्ड क्र 4 में स्थित एसएलआरएम सेंटर का भी निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ दीपक एक्का को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन नियमित रूप से कराने एवं नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं नगर पालिका की टीम भी मौजूद रही।

Spread the love