दतिमा मोड़। करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत नावापारा चौक में दुर्गा पूजा समिति द्वारा ‘तोर मया के मारे” छत्तीसगढ़ी सुगम संगीत रीमिक्स डांस पार्टी के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुति दी गई। इस आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाडे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लखन लाल कुर्रे, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, बिहारी जायसवाल, आनंद आर्मो, मेर साय प्रजापति, गणेश राजवाडे, भोला राम, दुहन राजवाडे व समिति के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भक्ति गीत, नागपुरी, हिंदी, भोजपुरी गीत पेश किया। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से इन कलाकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम में आस-पास से काफी संख्या दर्शक जुटे थे। कार्यक्रम में अंत मे पूर्व विधायक राजवाडे ने समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि माता रानी सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। कार्यक्रम का सुरक्षा को लेकर करंजी पुलिस अलर्ट मूड में दिखी, कार्यक्रम में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष एराम प्रजापति, उपाध्यक्ष अम्बे लाल प्रजापति, सचिव वंश लाल प्रजापति, दिलकेश्वर राजवाडे, बबलू प्रजापति, संदीप राजवाडे, कोमल यादव, रंजीत राजवाडे, राजेश राजवाडे, हेम साय प्रजापति, संजय प्रजापति, दुलेश्वर राजवाडे, अजय प्रजापति, राकेश प्रजापति, विजय प्रजापति, राजू प्रजापति, भोला रजक, गोपाल राजवाडे, ललित, दौलत, शिवकुमार व अन्य सक्रिय रहे।

Spread the love