0 कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

सूरजपुर। बिजली की कटौती एवं बिल में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम विभाग के कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन सौपा है। जिसमे बिजली बिल को यथावत रखने एवं कटौती बंद किये जाने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री के नाम सौपे अपने ज्ञापन में कांग्रेसियों ने उल्लेख किया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा विद्युत की दर में मनमाने तरीके से बढ़ोत्तरी की जा रही है। वहीं आए दिन हो रही बिजली कटौती से आम जनता अत्यधिक परेशान है। वर्तमान में मंहगाई अपने चरम पर है पूर्व में कांग्रेस समर्थित भूपेश बघेल सरकार के द्वारा विद्युत बिल को आधा किया गया था। जिसे भाजपा सरकार के द्वारा खत्म किया जा रहा है तथा विद्यत बिल में बढ़ोत्तरी कि जा रही है जिससे आम पब्लिक पर काफी असर पड़ेगा। ऐसी स्थिति में विद्युत बिल को यथावत रखा जाना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा बढ़े हुये विद्युत कटौती का पुरजोर विरोध करते हुए विद्युत बिल को यथावत रखने एवं कटौती को बंद किये जाने का आग्रह किया गया है।
ज्ञापन सौपने के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह, प्रेमनगर ब्लॉक अध्यक्ष रोहित कन्नौजे, विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े, अशोक जगते, संजय डोसी, आलोक साहू, इस्माईल खान, विमलेश तिवारी, मेहंदी यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

Spread the love