निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागी हाईस्कूल के विजेताओं का परिणाम घोषित
अंबिकापुर। ‘स्वत्रंत भारत में युवा आक्रोश के कारणÓ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शामिल हाईस्कूल के विजेताओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सेवा किटी समूह द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हाईस्कूल स्तर के लगभग 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम आयुसी सोनी विक्टोरिया पब्लिक स्कूल, नैन्सी टोप्पो होलीक्रॉस, काजल सिह शासकीय कन्या शाला रहीं। द्वितीय जिकरा रहमान विक्टोरिया, सुहाना दास होलीक्रॉस, अक्शा परवीन गर्ल्स स्कूल, तृतीय खुशबू दास, बुलबुल सिंह शिशु मंदिर, नेहा राजवाड़े गर्ल्स स्कूल, गन्नू दास, निरुपमा एक्का होली क्रॉस रहीं। विशेष पुरस्कार 15 विद्यर्थियो को प्राप्त हुआ जिसमें सरगवां हाईस्कूल, मल्टीपर्पज, शिशु मंदिर, होलीक्रॉस, गर्ल्स स्कूल एवं विक्टोरिया पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शामिल हैं। शीघ्र ही सभी  विजेताओं एव निबंध प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चों को इसकी सूचना दी जएगी। विजेताओं को पुरस्कार एवं अन्य सभी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Spread the love

You missed