*आरजीपीजी कॉलेज में प्राचार्य-क्रीडा अधिकारियों ने अंतरमहाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिताओं पर किया मंथन* 

अंबिकापुर। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में सरगुजा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं क्रीडा अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार सिन्हा ने की। बैठक में सरगुजा, बलरामपुर और जशपुर जिले के 28 शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों के क्रीडा अधिकारी उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अंतरमहाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिताओं का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन करना था।

बैठक में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन तिथियों का निर्धारण, मेजबान महाविद्यालयों का चयन, खिलाड़ियों का पंजीयन, चयन प्रक्रिया, प्रतियोगिता नियमावली का पालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्राचार्य प्रो. सिन्हा ने सभी खेल अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. मिलेंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त कर बैठक का समापन किया।

—–

Spread the love