डीएमएफ मद से 26 पैरामेडिकल पदों की स्वीकृति

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से विभिन्न पैरामेडिकल पदों पर एकमुश्त मानदेय के आधार पर नियुक्ति किए जाने हेतु 26 पदों की स्वीकृति प्रदान की है।
डीएमएफ निधि के माध्यम से दूरस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं एवं एकल स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों को बेहतर उपचार, जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। पैरामेडिकल पदों की रिक्त पदों के विरूद्ध मानव संसाधनों में होने वाले कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके निकट ही बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Spread the love