अंबिकापुर। मजदूरी करके जीवकोपार्जन करने वाली महिला के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये नकद सहित करीब 80 हजार का बर्तन और जेवरात चोरी कर लिया। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंधा घुटरापारा की है।
जानकारी के मुताबिक, शांति बाई अपने पति सुखनन्दन कुर्रे, पुत्री गीता, पुत्र परदेशी कुर्रे, बहू बॉबी एवं पोता विशाल के साथ लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंधा में रहती है। 24 जुलाई को उसके पुत्र और पुत्रवधु ग्राम लटोरी गए थे। पति सुखनन्दन काम करने के लिए लखनपुर गया था। पुत्री गीता घटना दिनांक की सुबह बकरी चराने के लिए चली गई थी। सुबह करीब 10 बजे घर के दरवाजे में ताला लगाकर शांति अपने पोता विशाल के साथ खेत तरफ रोपा लगाने चले गई। शाम करीब 5 बजे जब वे वापस आए तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखने पर घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था, पेटी खुला था। पेटी में रखा कांसा का 2 नग थाली, 4 लोटा, 12 नग कांसा का कटोरी, सोने का फुल्ली, चांदी का एक जोड़ी पायल, 10 नग साड़ी, 50 हजार रुपये नकद एवं वोटर आईडी नहीं था। पास-पड़ोस में पूछताछ के बाद भी चोर का पता नहीं चला। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Spread the love