अंबिकापुर। सेवा किटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज सेवा को और विस्तार देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से मूकबधिर शाला के बच्चों के लिए पठन सामग्री वितरण, शिक्षा के अधिकार को मजबूत करने के लिए बच्चों को किताबें और पढ़ने की सामग्री देने, बच्चों और महिलाओं के हुनर को मंच देने के लिए अभिरुचि केंद्र की शुरूआत करने, स्वाधीनता दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि बच्चों में देशभक्ति और लेखन को बढ़ावा मिले। इसके अलावा नियमित संवाद के लिए हर 2 माह में सभी सदस्यों की बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संयोजिका वन्दना दत्ता के मार्गदर्शन में वरिष्ठ सदस्य सन्तोष पांडे, मधु चैदह, लिलि बसु, गायत्री अग्रवाल, मिलन शर्मा, आतिशी भट्टाचार्य, सुधा तिवारी, नमिता चावला, सत्या दुबेÓ उपस्थित रहीं। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की पूरी तैयारी की जिम्मेदारी दीपमाला सिंह, सुनीता दास, अंजना परिहार, हिना परवीन, स्मिता तिवारी, बोनी डे को सौंपी गई। सेवा किटी का उद्देश्य शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। सेवा किटी लगातार साबित कर रही है कि छोटी पहल से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

Spread the love