अंबिकापुर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, कैट सरगुजा की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक सोमवार को सरगुजा संभाग प्रभारी कन्हैया गुप्ताÓ के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान तेज करने और आगामी राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कन्हैया गुप्ता ने कहा कि एक सशक्त संगठन ही व्यापारियों के हितों की रक्षा कर सकता है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे व्यापारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और सदस्यता अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें। बैठक में अधिक से अधिक व्यापारियों को कैट से जोड़ने पर सहमति बनी। बैठक में कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अभिषेक जायसवाल, राजीव छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
भारत व्यापार महोत्सव की समीक्षा  
बैठक में 12 से 14 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव में सरगुजा से जाने वाले प्रतिनिधिमंडल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रतिनिधिमंडल के पंजीयन, आवागमन, आवास और समन्वय की संपूर्ण जिम्मेदारी अभिषेक सिंह पिंटू को सौंपी गई। अब तक दिल्ली प्रवास के लिए जिन सदस्यों ने पंजीयन कराया है, उनमें रंजय स्वर्णकार, सुनील अग्रवाल, गुरुणध्वज गुप्ता, आदर्श बंसल, रविन्द्र तिवारी, मुकेश अग्रवाल, अभिषेक सिंह, महेंद्र सिंह टुटेजा, अमित अग्रवाल, उपेंद्र गुप्ता एवं मुकेश शर्मा प्रमुख हैं। बैठक में अन्य व्यापारियों से भी राष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
उपेंद्र गुप्ता बने प्रदेश मंत्री  
बैठक में संभाग प्रभारी कन्हैया गुप्ता ने उपेंद्र गुप्ता को कैट छत्तीसगढ़ का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद उपस्थित पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सभी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलेगी। बैठक के अंत में सभी व्यापारियों से अपील की गई कि, वे कैट से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाएं और व्यापारिक विकास के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Spread the love