रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद भी तिथि घोषित नहीं होने से यात्रियों में न
अंबिकापुर। अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22407/22408 को साप्ताहिक से बढ़ाकर द्वि-साप्ताहिक चलाने की रेलवे बोर्ड की स्वीकृति 19 जून 2026 को मिल चुकी है। इसके तहत ट्रेन को अंबिकापुर से मंगलवार और गुरुवार तथा हजरत निजामुद्दीन से रविवार और मंगलवार को चलना है। एक माह बीत जाने के बाद भी संचालन की तिथि घोषित न होने से यात्रियों में असमंजस है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य मुकेश तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार को पत्र लिखकर शीघ्र संचालन शुरू करने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि इस ट्रेन की बढ़ी हुई आवृत्ति से सरगुजा संभाग, उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि कोच, क्रू, इंजन लिंक और अन्य सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूरी कर द्वि-साप्ताहिक संचालन की तिथि तत्काल घोषित की जाए तथा नियमित संचालन जल्द शुरू कराया जाए। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद भी संचालन में हो रहा अनावश्यक विलंब यात्रियों की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है। इसलिए उन्होंने रेल मंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर इस स्वीकृति का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है।

Spread the love