अंबिकापुर। बाड़ी में सब्जी तोड़ते समय महिला को जहरीले सांप ने काट लिया, नौवें दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिला के रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम सेंदुरिया विजयनगर निवासी फूलकुंवर श्रीवास्तव पति दिनेश श्रीवास्तव 44 वर्ष, बीते एक जुलाई को विजय सिंह और एक अन्य मजदूर के साथ घर के बाजू में स्थित बाड़ी में, सुबह करीब 9 बजे भिंडी सब्जी तोड़ रही थी। इसी दौरान उसे जाड़ा सांप डस लिया, इसकी जानकारी वह चिल्लाकर भिंडी तोड़ रहे अन्य लोगों को दी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंचे, और सांप को मारने के बाद महिला को निजी वाहन से रामानुजगंज स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। यहां से रेफर करने बलरामपुर जिला अस्पताल होते मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर पुहंचे। यहां इलाज के दौरान 9 जुलाई को देर रात 1.44 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करके मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Spread the love