अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने जुआ एक्ट के प्रकरण में कार्रवाई करते हुये आठ आरोपियों के कब्जे से नकद रकम 50 हजार 900 रुपये एवं ताश की गड्डी सहित एक चार पहिया वाहन एवं 4 दोपहिया वाहन जप्त किया है। आरोपित चठिरमा स्वास्तिक ढाबा के परछी में हार-जीत का दांव लगा रहे थे।
थाना गांधीनगर पुलिस टीम की पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि, चठिरमा स्वस्तिक ढाबा के परछी में बैठकर कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगा रहे हैं। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए ढाबा के पास जाकर घेराबंदी किया। यहां 8 व्यक्ति ताश पत्ती से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले, इनके फड और कब्जे से 52 पत्ती ताश, नकद रकम व चार पहिया एवं दोपहिया वाहन पुलिस ने जप्त किया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम का मामला कायम करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मारकण्डे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विवेक चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक अमृत सिंह, सैनिक संतोष सक्रिय रहे।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपित
प्रेम सिंह पिता उमेश सिंह 38 वर्ष निवासी केदारपुर, शंकर मिस्त्री पिता नरेन्द्र मिस्वी 32 वर्ष निवासी भगवानपुर वार्ड नम्बर 03 गांधीनगर, दीपक पकरिया पिता स्व. चन्दु राम 43 वर्ष निवासी ग्राम खलिबा, खगेश राम पिता रामजतन 40 वर्ष, कोमल सिंह पिता बलिंदर सिंह 30 वर्ष, योगेन्द्र प्रसाद पिता शंकर प्रसाद 32 वर्ष, कार्तिक दास पिता स्व. नगेन्द्र दास 42 वर्ष, सभी निवासी चठिरमा थाना गांधीनगर, गोपाल भद पिता खितीश भद 25 वर्ष, निवासी संजयनगर आमापारा थाना जयनगर।

Spread the love