अंबिकापुर। सरगुजा जिले के 15 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का ‘जिला स्तरीय औषधि निपटान समितिÓ के मार्गदर्शन में नष्टीकरण इंद्रा पावर जैन प्राइवेट लिमिटेड नयनपुर गिरवरगंज सूरजपुर में विधिवत किया गया। इस कार्रवाई के दौरान ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्य मौके पर उपस्थित रहे।
एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जप्त मादक के 15 प्रकरणों में गांजा 44.155 किलोग्राम, इंजेक्शन 1478 नग, टेबलेट 2610 नग, कफ सिरफ 110 नग को विधिवत नष्ट किया गया। नष्टीकरण कार्रवाई के दौरान समिति के अध्यक्ष डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल, अन्य सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकान्त गायकवाड़ एवं पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस कार्रवाई की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी की गई।
कार्यवाही से पूर्व समस्त प्रकरणों की विस्तृत सूची एवं आवश्यक दस्तावेजों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा नष्टीकरण की सूचना संबंधित विभागों एवं न्यायालय को अग्रिम रूप से दी गई है। नष्टीकरण कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से डीसीआरबी शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक गंभीर साय, प्रधान आरक्षक अनिल तिर्की, आरक्षक अजय यादव उपस्थित रहे।

Spread the love