अंबिकापुर। दिमागी रूप से कमजोर महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतिका गुड्डी बाई 45 वर्ष, सूरजपुर जिला के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम रतनपुर की रहने वाली थी। पेंटिंग का काम करने वाले मृतिका के पति मुनेश्वर प्रसाद ने पुलिस को बताया कि, पत्नि का दिमागी स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे घरेलू इलाज और झाड़फूंक करा रहे थे। बीते 20 मई को जब वह काम करने के लिए निकला तो उसकी पत्नि सो रही थी, उसके दो लड़का और एक लड़की घर में ही थे। दिन में 9 बजे तक नहीं उठने पर बच्चों ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी, तो वह वापस घर आया और कमरे में गया तो उसकी पत्नि कांप रही थी। कमरे में कीटनाशक का डिब्बा पड़ा था। स्वजन उसे होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां लम्बे समय तक चले इलाज के बीच 3 जून को उसकी मौत हो गई। मृतिका के पति ने बताया कि, कुछ दिन पहले पत्नी ने झाड़फूंक कराने के लिए मायके चलने कहा था, लेकिन काम होने के कारण वह उसे लेकर नहीं गया था। संभावना है कि इसी कारण वह कीटनाशक का सेवन की होगी। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम करके मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love