अंबिकापुर। मोटरसायकल से अनियंत्रित होकर गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिला के रामानुजनगर थाना अंतर्गत ग्राम बकना निवासी दशमतिया पति शिवपाल सिंह 53 वर्ष को दाहिने हाथ में लगे प्लास्टर को खोलवाने के लिए एक जून को ग्राम अगस्तपुर के रामकुमार के साथ मोटरसायकल में लाइफ केयर अस्पताल सूरजपुर गई थी। यहां से प्लास्टर खोलवाने के बाद पट्टी बंधवाकर वापस घर लौट रही थी, इसी दौरान भुनेश्वरपुर में एक वाहन से साइड लेने के दौरान मोटरसायकल अनियंत्रित हो गई, और दोनों गिर गए। रामकुमार ने पीछे से आ रहे दशमतिया के पुत्र सिकन्दर को इसकी जानकारी फोन करके दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसकी मां जमीन पर गिरी हुई थी, और नाक, कान से खून निकल रहा था। महिला को वे रामानुजनगर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने पर मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराए थे। यहां इलाज के दौरान दो जून को अलसुबह 5 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है

Spread the love