अंबिकापुर। सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में 01 मई से 10 जून के दौरान ‘जन समस्या निवारण शिविरÓ का आयोजन किया जाना है, जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं शासकीय योजनाओं के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जाएगी। हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र/प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे एवं आवेदन (मांग/शिकायत) भी आमंत्रित किए जाएंगे।
नगर पालिक निगम के आयुक्त डी.एन. कश्यप द्वारा जारी आदेशानुसार नगरीय क्षेत्र में  ‘जन समस्या निवारण शिविरÓ आयोजित किए जाने हेतु स्थान, तिथि एवं दिन का निर्धारण किया गया है एवं दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नियुक्त किया गया है। 04 मई को शिविर स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर के 09 वार्डों के शिविर में शिविर प्रभारी उप अभियन्ता दिलीप कश्यप एवं सहायक प्रभारी स.रा.नि. अमन सिंह, प्लेसमेंट रमेश पटेल होंगे। 06 मई के शिविर स्थल नगर पालिक निगम उमावि में 08 वार्डों के लिए शिविर लगेंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी उप अभियन्ता दिलीप कश्यप, सहायक प्रभारी स.रा.नि. तीरथ राम एवं शाहिद अहमद होंगे। 08 मई को शिविर स्थल पुराना नगर पालिक निगम कार्यालय के प्रशासनिक भवन, केदारपुर पानी टंकी के पास 08 वार्डों हेतु शिविर लगेंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी उप अभियन्ता रत्नेश कंवर, सहायक प्रभारी अधिकारी प्लेसमेंट मोहन सिंह एवं राजेश कश्यप होंगे। 11 मई को शिविर स्थल माता राजमोहिनी देवी भवन में 08 वार्डों हेतु शिविर के प्रभारी अधिकारी उप अभियन्ता सतीश रवि, सहायक प्रभारी अधिकारी प्लेसमेंट आशीष सिन्हा एवं कपिल सिंह देव होंगे। 13 मई को शिविर स्थल साुदायिक स्वास्थ्य भवन मुक्तिपारा में 09 वार्डों हेतु शिविर में प्रभारी उप अभियन्ता निहकत सबरीन, सहायक प्रभारी अधिकारी स.रा.नि. गुरूदयाल साहू एवं सहायक प्रभारी अधिकारी प्लेसमेंट जितेन्द्र गुप्ता होंगे। 15 मई को शिविर स्थल लोक नायक जयप्रकाश वार्ड क्रमांक 30 के कुशाभाऊ ठाकरे भवन में 07 वार्डों हेतु शिविर के प्रभारी उप अभियन्ता प्रेम प्रकाश दुबे, सहायक प्रभारी अधिकारी स.रा.नि. गौरव पाठक एवं बांके जायसवाल होंगे।

Spread the love