अंबिकापुर। सरगुजा जिला के लुण्ड्रा थाना अंतर्गत बाजार गए एक व्यक्ति के जेब से मोबाइल चोरी करके अज्ञात ने एक लाख 6299 रुपये आहरण कर लिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम खाराकोना निवासी प्रेमशंकर गुप्ता पिता शिवनारायण गुप्ता के जेब से 06 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे लुण्ड्रा बाजार से अज्ञात व्यक्ति मोबाइल पार कर दिया था। मोबाइल चोरी होने का पता चलने पर उन्होंने अन्य मोबाइल फोन से अपने नम्बर पर कॉल किया तो मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा था। एक घंटे उन्होंने अपना नया सिम चालू करवा लिया, क्योंकि उनके मोबाइल नंबर से बैंक एकाउण्ट लिंक था। बैंक स्टेटमेंट को खंगालने पर पता चला कि उनके बैंक खाता से 6 अप्रैल को 4000, 500 रुपये यूपीआई के माध्यम से और अलग-अलग तिथि में 49,999 रुपये, 50 हजार रुपये, 1800 रुपये निकाला गया है। ट्रांजेक्शन डिटेल को देखने पर रेबिन बसाक नाम के व्यक्ति के खाता में राशि जाना पाया और वापस खाते में 2 रुपये डालना सामने आया है। मामले में पुलिस अपराध दर्ज करके अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।  

Spread the love