अंबिकापुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के तत्वावधान में रीजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन रीजन मैनेजर पवन अग्रवाल ने किया, जिसमें पीएमजेएफ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल कोरबा, एमजेएफ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम रितुधमन पुरसी रायपुर, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय पवन मलिक सतना, भूतपूर्व गवर्नर लायन जी.डी. सिंह, लायंस सुमन सिंह, जोनल लायन मुनमुन जैन एवं अमर दीप बघेल उपस्थित रहे। सम्मेलन में रीजन के विभिन्न क्लबों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
रीजनल मैनेजर ने अपने संबोधन में क्लब की गतिविधियों, सेवा कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का आव्हान किया। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों एवं सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। कॉन्फ्रेंस ने सभी सदस्यों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की, जिससे वे भविष्य में और अधिक प्रभावी ढंग से समाज सेवा कर सकें। सभा का समापन लायन राकेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान मनेंद्रगढ़ से लायंस क्लब अध्यक्ष कृष्ण कुमार ताम्रकार, सचिव नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीश गुप्ता, लायंस क्लब प्राइड मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष पूनम सिंह, सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता राणा, अनूपपुर क्लब से अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, सचिव अन्यायपूर्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया, लायंस क्लब अंबिकापुर सेंट्रल अध्यक्ष रवि अग्रवाल, सचिव विष्णु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महामाया लायंस क्लब अंबिकापुर के अध्यक्ष विपांशु अग्रवाल, सचिव वैभव अग्रवाल, लायंस क्लब अंबिकापुर सरगुजा अध्यक्ष डॉ. यशवर्धन सिंह, सचिव अनुज प्रताप सिंह, लायंस क्लब अंबिकापुर सुपर स्टार के अध्यक्ष अशोक जायसवाल, सचिव लायन योगेंद्र प्रताप सिंह, लायंस क्लब चिरमिरी वरदान अध्यक्ष जिगना जेठवा, सचिव अंजू गुप्ता, बीरेंद्र गुप्ता, अशोक सुल्तानिया, कुलदीप सिंह कथूर, चंद्र कांत पटेल, ,जसपाल सिंह कालरा, अनिल शुक्ला, सतीश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रूपा पोद्दार, आनंद अवस्थी, रोशन अग्रवाल, संजय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Spread the love