सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर। चोरी की मोटरसायकल लेकर गैरेज पहुंचे युवक को गांधीनगर थाना पुलिस की टीम ने वाहन स्वामी की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोटरसायकल की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदल दिया था।
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिला के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम हरिपुर निवासी दिनदयाल मानिकपुरी साकिन ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह नमनाकला वसुंधरा सन सिटी  में निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का काम करता है। 03 अप्रैल को अपनी मोटरसायकल हीरो होंडा सीडी डीलक्स क्रमांक सीजी 15 सीके 3361 को रात करीब 11 बजे लेबर क्वॉटर के बाहर खडी करके सो रहा था। अलसुबह करीब 03 से 04 बजे के बीच उठा तो मोटरसायकल नहीं थी। आसपास तलाश के बाद भी मोटरसायकल का पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में धारा 305 (बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध करके पुलिस ने विवेचना में लिया था। पुलिस टीम आरोपी के तलाश में लगी थी, इसी दौरान नमनाकला निवासी प्रिंस टोप्पो चोरी की मोटरसायकल से गैरेज पहुंचा, यहां चोरी गई मोटरसायकल का मालिक भी उपस्थित था, जो अपनी मोटरसायकल को पहचान लिया। मोटरसायकल में पीछे लिखा नंबर प्लेट मिटा दिया गया था और आगे पुराने नंबर प्लेट को हटाकर नया नंबर लगा दिया गया था। मोटरसायकल को पहचानने के बाद वाहन मालिक ने प्रिंस टोप्पो को पकड़कर पुलिस को सूचित किया। आरोपी प्रिंस टोप्पो पिता अमित टोप्पो 19 वर्ष नमनाकला हाउसिंग बोर्ड का रहने वाला है। पूछताछ में उसने मोटरसायकल चोरी करने के बाद पहचान छुपाने के उद्देश्य से पीछा का नंबर मिटा देने और आगे दूसरा नंबर प्लेट लगाना स्वीकार किया। मामले में धारा 238 बी.एन.एस. जोड़कर आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के साथ सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक कुंदन पांडे, राहुल सिंह, रमन मंडल, उमेश गुप्ता, आनंद केरकेट्टा सक्रिय रहे।

Spread the love