अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर रोड, नेशनल हाइवे-130 में बीते 5 अप्रैल को बेकाबू स्कार्पियो के द्वारा भि_ीकला से बाजार करके लौट तीन महिलाओं को चपेट में ले लिया था, हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा नेशनल हाइवे से लगे ग्राम भि_ीकला में चक्काजाम कर दिया था, जिसमें शव लेकर जा रही तीन एम्बुलेंस वाहनें करीब दो घंटे खड़ी रह गई। मामले में मणिपुर थाना पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।  
मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल में शासकीय शव वाहन, मुक्तांजलि के चालक बिजेन्द्र वर्मा पिता नागेश्वर प्रसाद वर्मा 27 वर्ष ने मणीपुर थाना पुलिस को 7 अप्रैल को लिखित में दिए गए आवेदन में अवगत कराया है कि 06 अप्रैल को दोपहर में करीब 12.35 बजे जिला अस्पताल अंबिकापुर से शव लेकर जोगीबांध जा रहे थे, पीछे दो अन्य शव वाहन में शव लेकर चालक विवेक कुमार वर्मा एवं राहुल कुमार प्रजापति आ रहे थे। नेशनल हाइवे-130 बिलासपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग में ग्राम भिट्टीकला के पास करीब 12.50 बजे जब वे पहुंचे तो शव वाहन का रास्ता रोककर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था, जिससे दोनों तरफ मार्ग अवरूद्ध हो गया। तीनों शव वाहन का मार्ग अवरूद्ध होने से वे शव को जोगीबांध नहीं ले जा सके। सड़क जाम करने वाले नारेबाजी कर रहे थे, और किसी भी वाहन को जाने नहीं दे रहे थे, जिस कारण शव के साथ वाहन को करीब 02 घंटे खड़ा होना पड़ा। एम्बुलेंस के चालक के रिपोर्ट पर पुलिस ने चक्काजाम करने वाले संजीव ठाकुर निवासी ग्राम बरढोढ़ी, संजय राजवाड़े, नरेन्द्र राजवाड़े, शिवनंदन राजवाड़े, शिरीमनी राजवाड़े सभी निवासी जोगीबांध के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Spread the love